Thursday, October 25, 2012

कांग्रेसी षडयंत्रो से भाजपा विचलित नहीं


भाजपा अध्यक्ष श्री नितीन गडकरी बधाई के पात्र है। उन्होंने उन पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की किसी भी एजेन्सी से जांच करवाने को कहा है। सारी एजेन्सियां कांग्रेस सरकार के नियत्रंण में है? इसलिए यह भी नहीं कहा जा सकता कि जांच में शिथिलता एवं पक्षपात की संभावना है। गडकरी जी को पूरा विश्वास है कि जांच के बाद उन पर लगे आरोपों की वास्तविकता सामने आ जाएगी। पर देशवासी यह अवश्य चाहेंगे कि केन्द्रीय सरकार के अधिकरण कांग्रेस के दबाव में विद्वेष पूर्वक कार्यवाही नहीं करें। कांग्रेस राबर्ट वाड्रा, सलमान खुर्शिद और वीरभद्र सिंह के विरुद्ध किसी भी जांच के लिए तैयार नहीं है।

श्री नितीन गडकरी पर भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस की एक गहरी चाल है। कांग्रेस के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। अपने मुंह पर लगी कालिमा से ध्यान हटाने के लिए भाजपा अध्यक्ष को निशाना बनाया जा रहा है? उन पर लगाया गया एक भी आरोप सत्ता के दुरूपयोग अथवा भ्रष्टाचार का नहीं है। देश की सत्ता संभालने के बाद से ही कांग्रेस की रणनीति है, विरोधियों की प्रतिष्ठा गिराना और चरित्र हनन।

कांग्रेस सरकार की दो ही उपलब्धियाँ है। पहली आम आदमी की कमर तोड़ना और दूसरी भ्रष्टाचार का नया इतिहास रचना। मूल्य वृद्धि और भारी बेकारी कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों का ही दुष्परिणाम है। खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश से करोड़ो व्यक्तियों का रोजगार छिनेगा, किसान और उपभोक्ता एकाधिकार के कारण शोषण के शिकार बनेंगे।

भाजपा भ्रष्टाचार और विदेशों में जमा काले धन के विरुद्ध अपना संघर्ष पूरी शक्ति के साथ जारी रखेगी। कांग्रेसी षडयंत्रो से भाजपा विचलित नहीं है। 

Monday, October 10, 2011

स्वच्छ राजनीति एवं सुशासन का अभियान


स्वच्छ राजनीति एवं सुशासन का अभियान

भारतीय जनता पार्टी के संगठन शिल्पी श्री लालकृष्ण आडवाणी राजनीति में शुचिता एवं प्रशासन में पारदर्शिता के प्रबल पक्षधर है। उनका 60 वर्षों से अधिक का राजनीतिक जीवन स्वच्छ राजनीति की एक स्वपनिल कहानी है।

जन चेतना यात्रा स्वच्छ राजनीति एवं सुशासन का एक विराट अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा जनता में जागृति के द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त तंत्र का वातावरण बनाना चाहती है। लोकतंत्र में जनता ही शासन व्यवस्था की सुत्रधार होती है। जन सजगता लोकतंत्र की सफलता के लिए अति आवश्यक है।

मंहगाई, भ्रष्टाचार, विदेशों में जमा कालेधन की वापसी में विफलता, आतंकवाद पर नरमी के कारण कांग्रेस जन विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस का लोकतांत्रिक मर्या।दाओं में कतई विश्वास नहीं है। जन चेतना यात्रा इन विषयों पर जन जागृति बढ़ाने का उपक्रम है

Friday, October 7, 2011

एक बहुमूखी प्रतिभा सम्पन्न व्यक्तित्व


एक बहुमूखी प्रतिभा सम्पन्न व्यक्तित्व
स्टीव जॉब्स के निधन से विश्व नें बहुमूखी प्रतिभा सम्पन्न व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके जीवन से हमें प्रतिकूलताओं से नहीं घबरा कर सदैव अपने कार्यों के बारे में सचेष्ट रहने की सीख मिलती है।
फल की चिन्ता से मुक्त रह कर सतत कर्तव्य करने पर ही सफलता मिलती है। गीता का यह अमर संदेश स्टीव जॉब्स के जीवन का आदर्श था। स्टीव नें एप्पल कम्पनी की स्थापना की। किन्तु उसी कम्पनी से उन्हें निकाल दिया गया। वे निराश नहीं हुए। उन्होंने नेकस्ट कम्पनी की स्थापना की। इसमें कुछ नवीन विचारों के साथ कम्प्युटर एक नई अवधारणा स्थापित की। इसी नई अवधारणा के कारण एप्पल नें नेकस्ट को खरीदा था। उसके बाद की कहानी एप्पल की किर्तीमानी सफलता की कहानी है।

वे निश्चित ही इस सदी के युग पुरूषों में से एक है। उन्हें शत शत नमन।

Monday, October 3, 2011

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व


असत्य पर सत्य की विजय का पर्व
दशहरा असत्य पर सत्य की, अनाचार पर सदाचार की और आसुरी वृतियों पर देव वृतियों की विजय का पर्व है।
सासंदों के वोटो के लिए नोट कांड में जिन्हौंनें इस सारे घृणित अभियान को प्रकट करने का साहस दिखाया, वे कारागार में बंदी है। और जो इस षडयंत्र के सूत्रधार हैं, वो सत्ता का भोग कर रहे हैं। केन्द्रीय जांच ब्युरों कह रहा है कि इस घृणित खेल में कांग्रेस सरकार को लाभ नहीं हुआ है। न्यायाधीश इस प्रकरण में जमानत के अधिकार की अवहेलना कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में आने वाली कठिनाइयों की झलक इस प्रकरण में साफ दिख रही है।

सनातन धर्म का अमर संदेश है कि चाहे कितनी ही बाधाएं आए, अन्ततः विजय सत्य की, सदाचार की और न्याय की ही होती है।

बाधाओं में रूकना नहीं;
प्रलोभनों में झुकना नहीं;
निंदाओं से विचलित नहीं होना,
सत्य पथ पर आगे बढ़ते रहना।
श्री और विजय का मिलेगा सुफल,
यह गीता और रामायण का संदेश शाश्वत।।