Showing posts with label Gujrat. Show all posts
Showing posts with label Gujrat. Show all posts

Friday, December 21, 2012

जनता का काग्रेंस से मोहभंग





जनता का काग्रेंस से मोहभंग



गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक विजय विकास एवं राष्ट्रवादी चिंतन के प्रति जन समर्थन की अभिव्यक्ति है। जनता का काग्रेंस से मोहभंग हो गया है। अब देश काग्रेंस की साम्प्रदायिक एवं जातिवादी नीतियों को सहने को तैयार नहींहै। नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में गुजरात के विश्वास से सुशासन और विकास राजनीति के केन्द्र में आऐंगे।

भारी दुष्प्रचार, अपार संसाधनों का उपयोग, सरकारी अधिकरणों का खुला दुरुपयोग भी काग्रेंस को गुजरात में सफल नहीं बना सका। हिमाचल प्रदेश में भी काग्रेंस दुष्प्रचार एवं अपार संसाधनों के कारण जनता में भ्रम उत्पन्न करनें में सफल रही। कुशासन, अदूरदर्शिता एवं दिशाहीन नेतृत्व के कारण ही राजस्थान कांग्रेस के शासनकाल में विकास के सभी मानदण्डों में पिछड़ गया है। अब जनता यहाँ पर भी कांग्रेस को सबक सिखाने को आतुर है। सारे देश में कांग्रेस कुशासन, भ्रष्टाचार और जन विरोधी नीतियों का पर्याय बन गई है।