Showing posts with label Joining Rivers. Show all posts
Showing posts with label Joining Rivers. Show all posts

Tuesday, December 25, 2012


एकल गेज और नदियों को जोड़ने को दें प्राथमिकता
देश के दीर्घकालीन विकास का आधार सुदृढ़ संरचना एवं परिवहन व्यवस्था ही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नें इस क्षेत्र में पहल की थी। उन्होंने षट्पथी एवं चतुष्पथी सड़को का जाल देश में बिछाया। रेल संरचना में तिव्र गति से वृद्धि की। देश की सभी नदियों को परस्पर जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई।

देश को अकाल, बाढ़ एवं पेयजल संकट से मुक्त करने का उपाय सभी नदियों को परस्पर जोड़ना ही है। भारत पाकिस्तान जल समझौता में 1948 में हुई सहमति को पुनः लागु किया जाना चाहिए। इसी प्रकार रेल परिवहन को सर्वसुलभ बनाने के लिए सारे देश में एकल गेज की व्यवस्था युद्ध स्तर पर की जानी चाहिए। हम अटल जी की इन योजनाओं को पुरा करके ही देश को विश्व की महाशक्ति बना सकते है।

मुझे आज पुर्वाह्न अटल जी के निवास पर जाकर जन्मदिवस पर उन्हे बधाई देने का अवसर मिला। ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें। अटल जी ने वैचारिक प्रतिबद्धता, असीम संकल्प शक्ति एवं सतत कार्यरत् रहकर एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर भी सत्ता के शिखर को छुआ था। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।