Showing posts with label Stability. Show all posts
Showing posts with label Stability. Show all posts

Friday, February 28, 2014

कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया


नरेन्द्र मोदी का गुलबर्गा में महा जनसिंधु को उद्बोधन 28-02-2014

कांग्रेस की बर्बादी इसलिए हुई क्योंकि इन्होंने देश को बर्बाद किया। कांग्रेस अपने पापों के कारण अब मिटने वाली है। देश की जनता बराबर समझ चुकी है कि हमारी मुसीबतों का कारण कोई सरकार नहीं है, सरकार में बैठी कांग्रेस है। कांग्रेस को अपने 10 साल के काम का हिसाब देना चाहिए

कांग्रेस का अहंकार सातवे आसमान पर है। ये लोग देश की जनता को जवाब देना अपना दायित्व नहीं मानते हैं। कांग्रेस के वादों पर भरोसा मत करना। उनकी नीयत पर भी भरोसा मत करना। मेरी पत्रकार मित्रों से भी प्रार्थना है। 2004 में कांग्रेस ने क्या वादे किए थे, उनके मेनिफेस्टो में क्या वादे थे और क्या वादे पूरे किए गए, जवाब मांगने चाहिए।

कोई भी कांग्रेसी नेता आपके पास आता है तो जवाब मांगना। कहा था 100 दिन में महंगाई कम कर देंगे। क्या वादा निभाया। इन्होंने वादाखिलाफी की। जिन्होंने वादा नहीं निभाया, उनको आप निभाना चाहते हो। जो जनता की पीठ पर छुरी घोंपते है, ऐसे लोगों पर भरोसा मत करना।

वह 10 नंबरी गांधी, 10 जनपथ में रहते हैं इसलिए 10 नंबरी गांधी कह रहा हूं। 10 नंबरी गांधी ने आंध्र का क्या हाल कर दिया। तेलंगाना का भला हो, सीमांध्र का भला हो, यह हम भी चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस कैसी डॉक्टर है जो बच्चों को तो जन्म देने दे, लेकिन मां को मार दे। हम मां को भी बचाना चाहते थे, बच्चे को भी। हम होनहार बच्चे को जन्म देना चाहते थे। कांग्रेस के कारण तेलंगाना नहीं बना है। जिन लोगों ने शहादत दी, उन सभी शहीदों को नमन करता हूं। कांग्रेस को सीमांध्र से राजनैतिक लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए उसको अनाथ छोड़ दिया।

देश ने 60 सालों तक कांग्रेस को झेला। 60 सालों में देश कहां का कहां पहुंच जाता है। देश के न्यायवीर फली नरीमन ने इस्तीफा दे दिया। चुनाव करीब है और फिर भी कांग्रेस बाज़ नहीं आ रही है।

नौजवानों भाइयों, आपके पिता जैसी ज़िंदगी गुज़ारी है, आपकी मां ने जैसे कष्ट झेले, क्या आप ऐसे कष्ट झेलना चाहते हैं। क्या कांग्रेस आपका भला कर सकती है। अगर नहीं तो उसकी ज़रूरत क्या है। बोझ बन गई है कांग्रेस। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं एक पल भी अपने लिए उपयोग नहीं करूंगा। मैं देश को पाई-पाई का हिसाब दूंगा।