Showing posts with label मोदी. Show all posts
Showing posts with label मोदी. Show all posts

Friday, April 11, 2014

कांग्रेस की कथनी और करनी में है भारी अंतर

11 अप्रेल, 2014
कांग्रेस की कथनी और करनी में है भारी अंतर
सावरकर स्मृति में मोदी क्यों विषय पर उद्बोधन

कांग्रेस की कथनी और करनी में भारी अंतर है। नरेन्द्र मोदी की दिन प्रतिदिन बढ़ रही लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस व्यक्ति पूजा एवं वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का आरोप भाजपा पर लगा रही है। किन्तु कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता से किए गए सभी लोकलुभावन वादें नेहरु, इंदिरा एवं राजीव गांधी के नाम पर बनाई योजनाओं के अन्तर्गत किए गए हैं। इंदिरा भारत और भारत इंदिरा है का नारा लगाने वाली पार्टी द्वारा व्यक्ति पूजा के विरोध में उपदेश पाखण्ड का चरम है।

कांग्रेस की आर्थिक नीतियाँ लूटखसोट के दर्शन पर आधरित है। विदेशों में जमा काला धन वापस लाने के प्रयासों के कांग्रेसी विरोध के मूल में क्या है? कांग्रेस के लिए पंथ निरपेक्षता का अर्थ मुस्लिम तुष्टिकरण के निर्लज्ज प्रयास और देश विरोधी शक्तियों का संरक्षण है। दंगों एवं धार्मिक विद्वेष का सर्वाधिक लाभ कांग्रेस नें उठाया है। 

नरेन्द्र मोदी देश को सशक्त और समृद्ध बनाने का मानचित्र देश के सामने रख रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे और नेताओं की एकमात्र चिन्ता नरेन्द्र मोदी के विवाह की है। देश और समाज के लिए अपने परिवार का त्याग करनें की हमारी एक दीर्घ परम्परा है। किन्तु कांग्रेस तो एक अंग्रेज द्वारा स्थापित की गई विदेशों के प्रति मानसिक दासता से ग्रस्त दल है। 

अटल बिहारी वाजपेयी का सर्वाधिक मुखर विरोध करने वाली कांग्रेस को अब उनमें दैवीय गुण दिखने लगे हैं। देश में आपातकाल में तानाशाही और दमन का क्रुर चक्र चलाने वाली कांग्रेस जब मोदी को राजधर्म की सीख देती है तो इनकी मानसिक रुग्णता पर हंसी आती है।

देश को भारत विरोधी शक्तियों को मुँहतोड़ उत्तर देने वाले और विकास का नया मार्ग दिखाने वाले नेतृत्व की आवश्यकता है। भारत के युवाओं के सपने पुरे करने वाले नेतृत्व की आवश्यकता है। इसीलिए जरुरी है मोदी की सरकार।

Friday, March 14, 2014

लोकसभा चुनावों में गांधी राजवंश का अंत होना निश्चित

लोकसभा चुनावों में गांधी राजवंश 
का अंत होना निश्चित 


देश में नरेन्द्र मोदी विकास के पर्याय बन गए है। लोकसभा चुनावों में गांधी राजवंश का अंत होना निश्चित है। देश अब विकास और जनकल्याण की राजनीति पर आगे बढ़ रहा है।


सभी चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों से एक स्पष्ट संदेश मिल रहा है। देश में मोदी लहर चल रही है और भाजपा स्पष्ठ  बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव देश के राजनीतिक एवं आर्थिक परिदृश्य को सदा सदा के लिए बदल देंगे।

भाजपा का मत प्रतिशत 35 के उपर होगा जबकि कांग्रेस का मत प्रतिशत 20 से भी कम होगा। कांग्रेस स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी पराजय का सामना करेगी। राग को 300 से अधिक स्थानों पर विजय मिलेगी ।

जनता भाजपा में एक नया और सुखद भविष्य का चित्र देख रही है। तिव्र विकास, अवसरो की समानता , संघीय ढांचे का सम्मान एवं सशक्त नेतृत्व में जनता अपना भविष्य खोज रही है।

Friday, February 28, 2014

कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया


नरेन्द्र मोदी का गुलबर्गा में महा जनसिंधु को उद्बोधन 28-02-2014

कांग्रेस की बर्बादी इसलिए हुई क्योंकि इन्होंने देश को बर्बाद किया। कांग्रेस अपने पापों के कारण अब मिटने वाली है। देश की जनता बराबर समझ चुकी है कि हमारी मुसीबतों का कारण कोई सरकार नहीं है, सरकार में बैठी कांग्रेस है। कांग्रेस को अपने 10 साल के काम का हिसाब देना चाहिए

कांग्रेस का अहंकार सातवे आसमान पर है। ये लोग देश की जनता को जवाब देना अपना दायित्व नहीं मानते हैं। कांग्रेस के वादों पर भरोसा मत करना। उनकी नीयत पर भी भरोसा मत करना। मेरी पत्रकार मित्रों से भी प्रार्थना है। 2004 में कांग्रेस ने क्या वादे किए थे, उनके मेनिफेस्टो में क्या वादे थे और क्या वादे पूरे किए गए, जवाब मांगने चाहिए।

कोई भी कांग्रेसी नेता आपके पास आता है तो जवाब मांगना। कहा था 100 दिन में महंगाई कम कर देंगे। क्या वादा निभाया। इन्होंने वादाखिलाफी की। जिन्होंने वादा नहीं निभाया, उनको आप निभाना चाहते हो। जो जनता की पीठ पर छुरी घोंपते है, ऐसे लोगों पर भरोसा मत करना।

वह 10 नंबरी गांधी, 10 जनपथ में रहते हैं इसलिए 10 नंबरी गांधी कह रहा हूं। 10 नंबरी गांधी ने आंध्र का क्या हाल कर दिया। तेलंगाना का भला हो, सीमांध्र का भला हो, यह हम भी चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस कैसी डॉक्टर है जो बच्चों को तो जन्म देने दे, लेकिन मां को मार दे। हम मां को भी बचाना चाहते थे, बच्चे को भी। हम होनहार बच्चे को जन्म देना चाहते थे। कांग्रेस के कारण तेलंगाना नहीं बना है। जिन लोगों ने शहादत दी, उन सभी शहीदों को नमन करता हूं। कांग्रेस को सीमांध्र से राजनैतिक लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए उसको अनाथ छोड़ दिया।

देश ने 60 सालों तक कांग्रेस को झेला। 60 सालों में देश कहां का कहां पहुंच जाता है। देश के न्यायवीर फली नरीमन ने इस्तीफा दे दिया। चुनाव करीब है और फिर भी कांग्रेस बाज़ नहीं आ रही है।

नौजवानों भाइयों, आपके पिता जैसी ज़िंदगी गुज़ारी है, आपकी मां ने जैसे कष्ट झेले, क्या आप ऐसे कष्ट झेलना चाहते हैं। क्या कांग्रेस आपका भला कर सकती है। अगर नहीं तो उसकी ज़रूरत क्या है। बोझ बन गई है कांग्रेस। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं एक पल भी अपने लिए उपयोग नहीं करूंगा। मैं देश को पाई-पाई का हिसाब दूंगा।

Saturday, February 1, 2014

देश में चल रही मोदी की आंधी; भाजपा जितेगी 300 से अधिक स्थान

देश में चल रही मोदी की आंधी; भाजपा जितेगी 300 से अधिक स्थान

कांग्रेस नेताओं में राहुल गांधी के टीवी साक्षात्कार के बाद भारी निराशा छा गई है। 25 कांग्रेसी सांसदों एवं एक केन्द्रीय मंत्री के अनुसार इस साक्षात्कार से कांग्रेस को 10 से अधिक सीटों की हानि हुई है। कांग्रेस का विज्ञापन अभियान भी नये विवादों में गिरता जा रहा है। कांग्रेस की युवा प्रचारक पर भ्रष्टाचार के आरोपों और उसके कांग्रेस संगठन की पदाधिकारी होने के समाचारों से पार्टी का अभियान पटरी से उतर गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं के वक्तव्यों नें रही सही कमी पूरी कर दी।

उत्तरप्रदेश में विगत 15 वर्षों से अराजकता, जातीय संघर्ष और वोटबैंक की राजनीति के कारण विकास पूर्ण अवरुद्ध हो गया है। आज सारा उत्तरप्रदेश मोदी के नेतृत्व में आशा की नई किरण देख रहा है। वहाँ भाजपा के मत 11 प्रतिशत से बढ़ कर 40 प्रतिशत होने की पुरी संभावना है। चतुष्कोणीय संघर्ष में यह मत प्रतिशत राजस्थान और मध्यप्रदेश के समान भाजपा की झोली भर देगा। उत्तर प्रदेश में नरेन्द्र भाई मोदी की रैलियों को मिल रहा अपार जन समर्थन आने वाले कल का संकेत है।

मोदी के रथ को रोकने के लिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी को भरपुर सहायता देगी। विरोधी मतों को बांटने की उसकी यह सनातन चाल रही है। किन्तु जनता परिपक्व है। मोदी सतत अभियान चला कर जनता के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी विदेशी शक्तियों के भारत में अराजकता फैलाकर दुर्बल बनाने की कार्यसूची पर ही चल रही है। इससे कांग्रेस एवं तथाकथित धर्म निरपेक्ष समूह का स्वार्थ पुरा होता है।

आज पुरा भारत नरेन्द्र मोदी में विकास की असीम संभावनाएं देख रहा है। उन्हौंने अपनी उपलब्धियों एवं कार्यों से देश के सामनें एक नया प्रादर्श रखा है। सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वैंकया नायडु एवं पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेता भाजपा के अभियान को तीक्ष्ण धार दे रहे हैं। आडवाणी के अनुभव एवं कौशल का भी पुरा लाभ पार्टी को मिल रहा है। जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार, महंगाई और कुशासन से बुरी तरह त्रस्त है। वह अन्य दलों की अराजकता, जातीवादी राजनीति एवं विकास की उपेक्षा से खिन्न है।


नरेन्द्र मोदी में देश को नये क्षितिज पर ले जाने की दुरदृष्टि और आत्मविश्वास है। देश की जनता लोकसभा चुनावों में राजनीतिक दलों को कड़ा सबक सिखायेगी ।जनमानस में प्रतिदिन मोदी का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं दृढ़ता जनता की आकांक्षा बन गई है। मोदी का अभियान मानों जनता नें अपने हाथों में ले लिया है।

Monday, September 19, 2011

सबका साथ, सबका विकास!


नरेन्द्र भाई मोदी नें दिया एक नया मंत्र
सबका साथ, सबका विकास!
विकास में वोट बैंक की राजनीति घातक है।
पर कांग्रेस को सबका विकास होने की बात पची नहीं। आज सारे दिन कांग्रेसी नेता इस बात का बतंगड़ बना रहे थे कि मोदी जी नें इस्लामी टोपी क्यों नहीं पहनी।
इन्हें यह समझ नहीं है कि जो स्वयं के धर्म पर अडिग नहीं रह सकता है, वो कभी भी दुसरों के धर्म का सम्मान नहीं कर पाता है। दिखावे और पाखंड से सद्बावना नहीं बढ़ सकती है।
पिछले 100 वर्षों में यह पहली बार हुआ है कि गुजरात में 9 वर्षों तक कोई हिन्दू मुस्लिम दंगा नहीं हुआ है। इस क्षेत्र में कई स्थानों पर तो वर्षों दंगे चलते रहने का इतिहास रहा हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि गुजरात में सबका विकास एक वास्तविकता है। पूरे देश में इसे अपनाया जाना चहिए।