Showing posts with label आम आदमी. Show all posts
Showing posts with label आम आदमी. Show all posts

Saturday, February 1, 2014

देश में चल रही मोदी की आंधी; भाजपा जितेगी 300 से अधिक स्थान

देश में चल रही मोदी की आंधी; भाजपा जितेगी 300 से अधिक स्थान

कांग्रेस नेताओं में राहुल गांधी के टीवी साक्षात्कार के बाद भारी निराशा छा गई है। 25 कांग्रेसी सांसदों एवं एक केन्द्रीय मंत्री के अनुसार इस साक्षात्कार से कांग्रेस को 10 से अधिक सीटों की हानि हुई है। कांग्रेस का विज्ञापन अभियान भी नये विवादों में गिरता जा रहा है। कांग्रेस की युवा प्रचारक पर भ्रष्टाचार के आरोपों और उसके कांग्रेस संगठन की पदाधिकारी होने के समाचारों से पार्टी का अभियान पटरी से उतर गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं के वक्तव्यों नें रही सही कमी पूरी कर दी।

उत्तरप्रदेश में विगत 15 वर्षों से अराजकता, जातीय संघर्ष और वोटबैंक की राजनीति के कारण विकास पूर्ण अवरुद्ध हो गया है। आज सारा उत्तरप्रदेश मोदी के नेतृत्व में आशा की नई किरण देख रहा है। वहाँ भाजपा के मत 11 प्रतिशत से बढ़ कर 40 प्रतिशत होने की पुरी संभावना है। चतुष्कोणीय संघर्ष में यह मत प्रतिशत राजस्थान और मध्यप्रदेश के समान भाजपा की झोली भर देगा। उत्तर प्रदेश में नरेन्द्र भाई मोदी की रैलियों को मिल रहा अपार जन समर्थन आने वाले कल का संकेत है।

मोदी के रथ को रोकने के लिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी को भरपुर सहायता देगी। विरोधी मतों को बांटने की उसकी यह सनातन चाल रही है। किन्तु जनता परिपक्व है। मोदी सतत अभियान चला कर जनता के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी विदेशी शक्तियों के भारत में अराजकता फैलाकर दुर्बल बनाने की कार्यसूची पर ही चल रही है। इससे कांग्रेस एवं तथाकथित धर्म निरपेक्ष समूह का स्वार्थ पुरा होता है।

आज पुरा भारत नरेन्द्र मोदी में विकास की असीम संभावनाएं देख रहा है। उन्हौंने अपनी उपलब्धियों एवं कार्यों से देश के सामनें एक नया प्रादर्श रखा है। सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वैंकया नायडु एवं पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेता भाजपा के अभियान को तीक्ष्ण धार दे रहे हैं। आडवाणी के अनुभव एवं कौशल का भी पुरा लाभ पार्टी को मिल रहा है। जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार, महंगाई और कुशासन से बुरी तरह त्रस्त है। वह अन्य दलों की अराजकता, जातीवादी राजनीति एवं विकास की उपेक्षा से खिन्न है।


नरेन्द्र मोदी में देश को नये क्षितिज पर ले जाने की दुरदृष्टि और आत्मविश्वास है। देश की जनता लोकसभा चुनावों में राजनीतिक दलों को कड़ा सबक सिखायेगी ।जनमानस में प्रतिदिन मोदी का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं दृढ़ता जनता की आकांक्षा बन गई है। मोदी का अभियान मानों जनता नें अपने हाथों में ले लिया है।

Tuesday, January 21, 2014

केजरीवाल नें किया महिलाओं का अपमान


केजरीवाल नें किया महिलाओं का अपमान
केजरीवाल नें नई दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सामुहिक दुष्कर्म पर जो टिप्पणी की, वह अति निंदनीय है। यह उनकी महिलाओं के प्रति घटिया सोच को दिखाती है। यह महिलाओं का अपमान है।

केजरीवाल की टिप्पणी पर कांग्रेस के महिला नेताओं की चुप्पी दोनों पार्टियों में किसी गुढ़ समझौते् का स्पष्ट संकेत है। सारा देश जानता है कि किस प्रकार कांग्रेस की महिला नेताओं नें नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध तथ्यहीन आरोपों पर मोर्चा खोला था। केजरीवाल नें धारा 144 का उल्लघंन किया, आवागमन को बाधित किया और पुलिस कर्मियों को विद्रोह के लिए भड़काया। किन्तु उनके और उनके साथियों के विरुद्ध दिल्ली पुलिस नें कोई प्रकरण नहीं बनाया। इसी पुलिस नें मेरे और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के विरुद्ध महिला आरक्षण की मांग को लेकर किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पानी की बोछारें चलाई और राजकार्य में बाधा का प्रकरण बनाया।


कांग्रेस देश का ध्यान कुशासन, भ्रष्टाचार और महंगाई से हटाना चाहती है। इसीलिए आम पार्टी को आगे करके धरने की नोटंकी करवा रही है। इस धरने को प्रारम्भ करने से लेकर समाप्त करने तक का आलेख कांग्रेस पार्टी पहले ही लिख चुकी थी। पहले निलम्बन, फिर स्थानान्तरण और अंत में अवकाश पर समझौता एक सुविचारित नाटक की पटकथा ही है। 

Saturday, January 4, 2014

प्रधानमंत्री ने दिया महंगाई का उपहार


प्रधानमंत्री ने दिया महंगाई का उपहार 


प्रधानमंत्री ने 10 वर्षो तीसरी बार पत्रकार वार्ता की और जनता को महंगाई का उपहार दिया। वार्ता के दिन ही पेट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि करके उन्होनें जन साधारण के प्रति गहरी संवेदनहीनता दिखायी है।

प्रधानमंत्री ने माना कि वे काग्रेंस सरकार में सत्ता के मुख्य केन्द्र नहीं है। वे भ्रष्टाचार, महंगाई एवं बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में असफल रहे हैं। वे नरेन्द्र भाई मोदी से अन्य काग्रेंसी नेताओं के समान बुरी तरह से भयभीत है। अगले चुनावों में काग्रेंस की सारी आशाए आम आदमी पार्टी पर निर्भर है। वे काग्रेंस विरोधी मतों में विभाजन से सता की आशा संजोए हैं।

देश के लिए काग्रेंस का राज विनाशकारी रहा है। प्रधानमंत्री अपनी श्रेष्ठ उपलब्धियों में विगत 5 वर्षो का एक भी कार्य नहीं बता पाए। वे एक आज्ञाकारी नोकरशाह की तरह काग्रेंसी सत्ता के मुख्य केन्द्र की चाकरी भर करते रहे हैं। नरेन्द्र मोदी पर उनका बयान हास्यास्पद, हताशा से भरा हुआ और शालीनता की सीमाओं को लांगने वाला था। वे काग्रेंस पार्टी की कुत्सिल चालों वाले समूह के एक सदस्य भर है।

यह पत्रकार वार्ता एक असफल, हताश एवं लाचार प्रधानमंत्री की विदाई वार्ता थी। वे देश को कोई भी संदेश देने में भी विफल रहे।