Tuesday, August 16, 2011

कांग्रेस ने देश पर शासन का नैतिक अधिकार खोया


कांग्रेस ने देश पर शासन का नैतिक अधिकार खोया 
बाबारामदेव पर अमानुषिक अत्याचार, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज और अन्ना हजारे के आन्दोलन को कुचलने का कुप्रयास कांग्रेस की सत्ता लालच की मनोवृत्ति की झलकियां है। कांग्रेस को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी सहन नहीं होते है।

जिस प्रकार कांग्रेस सत्ता प्रतिष्ठान बाबा रामदेव, अन्ना हजारे, संघ और नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध कीचड़ उछालने का प्रयत्न कर रहा है, वह निंदनीय है। यह असहिष्णुता की पराकाष्ठा है। लोकतंत्र में ऐसा आचरण अक्षम्य है।

जिस प्रकार 1975 में कांग्रेस लोकनायक जयप्रकाश नारायण और सम्पूर्ण क्रांति आंदोलनकारियों के विरुद्ध विष वमन कर रही थी, वैसा ही वर्तमान में किया जा रहा है। आज देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। जनता के लोकतंत्रिक अधिकारों का दमन और अत्याचार से अपहरण कर लिया गया है।

कांग्रेस ने देश पर शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है। केन्द्रीय गृहमंत्री और गृह सचिव लोकतांत्रिक अधिकारों के पडयंत्र पूर्वक हनन के दोषी है। उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण चलाया जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment