Showing posts with label किरण माहेश्वरी. Show all posts
Showing posts with label किरण माहेश्वरी. Show all posts

Tuesday, April 29, 2014

कश्मीर सौंपने की तैयारी थी

पाकिस्तान को कश्मीर सौंपने की तैयारी थी
मनमोहन सोनिया सरकार की
विशाखापत्तनम में सैन्यकर्मियों की सभा एवं हिन्दी भाषियों के विशाल सम्मेलन को संबोधन 

मनमोहन सोनिया सरकार नें पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति के साथ कश्मीर पर गुप्त वार्ताओं का एक लम्बा अभियान चलाया था। इन वार्ताओं की कोई भी सूचना मंत्रीमण्डल की रक्षा एवं राजनीतिक  मंत्रणा समिति को भी नहीं दी गई थी। दूर्बल एवं कायर मानसिकता से ग्रस्त नेतृत्व नें कश्मीर को पाकिस्तान को सौंपने की तैयारी कर ली थी। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति के अपदस्थ हो जाने के कारण ही यह वार्ता किसी परिणाम नहीं पहुंच पाई। कांग्रेस को इन गुप्त वार्ताओं के बारे में देश को वस्तुस्थिति से अवगत करवाना चाहिए।

देश में समृद्धि और विदेशों में प्रतिष्ठा दोनों को कांग्रेस नें रसातल में पहुंचा दिया है। तेंलागना प्रकरण में कांग्रेस नें भाईयों को आपस में लड़वा दिया। विद्वेष की राजनीति से ही कांग्रेस को सत्ता की उर्जा मिलती है। प्रतिपक्ष के नेताओं का चरित्र हनन एवं केन्द्रीय जांच अधिकरणों का दुरुपयोग कांग्रेस की परम्परा रही है। कांग्रेस को दिया गया वोट बेलगाम महंगाई, अंतहीन भ्रष्टाचार और बेकारी में भारी वृद्धि को वोट देना है। देश को पतन की ओर ले जाने वाली कांग्रेस से भारत की मुक्ति के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा को विजयी बनाएं।

(सभाओं को ले. जनरल डॉ. मलिक, लोकसभा प्रत्याशी डॉ. हरिबाबु, भाषा प्रकोष्ठ के शिशिर रेड़्डी, रामगोपाल नायडु, महालक्ष्मी, विधायक प्रत्याशियों सहित कई वरिष्ठ जनों नें संबोधित किया था। इससे पूर्व किरण नें 2 दिनों में हैदराबाद और विजयवाड़ा में हिन्दी भाषियों के वृहद सम्मेलनों में भाग लिया और भाजपा के पक्ष में गहन प्रचार किया । )

Tuesday, April 22, 2014

टाफी चाकलेट की कहानियों से नहीं चलता है देश

धोलपुर लोकसभा क्षेत्र के करौली में 
एक विशाल मार्ग संचलन का आयोजन
टाफी चाकलेट की कहानियों से नहीं चलता है देश 

कांग्रेस टाफी चाकलेट की कहानियों से देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। किन्तु देश इन कहानियों से नहीं चलता है। नरेन्द्र मोदी भारतवासियों की आशाओं के केन्द्र बन कर उभरे हैं। मोदी के नाम से ही भारत को नीचा दिखाने वालों में भय व्याप्त हो जाता है।

भाजपा नेतृत्व देश के सामने अर्थ नीति, विदेश नीति, रोजगार सृजन, संरचना विकास, महंगाई पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार पर अंकुश जैसे विषयों पर अपने विचार रख रहे हैं। वहीं राहुल भैय्या टाफी चाकलेट से ही उपर नहीं उठ पा रहे हैं। कांग्रेस में हताशा इतनी ज्यादा है कि प्रधानमंत्री चुनावों में प्रचार करने के स्थान पर अपना घर बदलने में व्यस्त है। 

कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण देश आज विनाश के कगार पर पहुँच गया है। अभी जाति, पंथ और क्षेत्रियता पर सोचने का समय नहीं है। देश को बचाने के लिए कांग्रेस की विदाई आवश्यक है। कांग्रेस मुक्त भारत के लिए सभी समाज एकनिष्ठ होकर अग्रणी भूमिका  निभाए। 

Friday, April 4, 2014

स्वाभिमान, सुशासन और विकास का कोई विकल्प नहीं 

कांग्रेस के लिए पंथनिरपेक्षता कट्टरपंथियों का घोर तुष्टिकरण मात्र है। स्वाभिमान, सुशासन और विकास का कोई विकल्प नहीं है।  भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी इन्हीं सुत्रों के प्रतीक पुरुष बन कर उभरें हैं। जबकी कांग्रेस आज भी अपने कुकृत्यों का लेखा देने को तैयार नहीं हैं।


कांग्रेस पराजय की मनोव्यथा से ग्रसित है। उसके बड़े नेता चुनावों का सामना करने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी और सांसद पार्टी छोड़ कर भाग रहे हैं। कांग्रेस सरकार संरक्षित और राज्य द्वारा अनुदानित साम्प्रदायिकता को फैला कर देश को दुर्बल बनाने का काम करती रही है। जबकि भाजपा नें सदैव सुशासन, सुरक्षा और विकास के आधार पर जन समर्थन मांगा है।

देश का हालात बदलने के लिए मतदान का सही उपयोग करें। भाजपा को विजयी और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं । 

Tuesday, January 28, 2014

कांग्रेस 84 के दंगों की दोषी है

कांग्रेस 84 के दंगों की दोषी है
1984 में सिक्खों के विरुद्ध देश भर में हुई व्यापक हिंसा के लिए कांग्रेस दोषी है। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी सरकार नें हिंसा रोकने के लिए त्वरित प्रयास नहीं किए थे। विभाजन के बाद ये देश की सबसे बड़े दंगे थे।

राहुल गांधी दंगो एवं भ्रष्टाचार पर देश को भ्रमित कर रहे हैं। उनके प्रथम टीवी साक्षात्कार में निराशा और हताशा स्पष्ट दिख रही थी। नरेन्द्र मोदी देश में सुशासन, विकास और भारत की विदेशों में दृढ़ एवं स्वाभिमानी छवि के आधार पर समर्थन मांग रहे हैं। जबकि कांग्रेस के युवराज साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के आधार अपनी नैया पार लगाना चाह रहे हैं।


भाजपा एक व्यक्ति की सेना नहीं है। भाजपा में सामुहिक निर्णय, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सबको आगे आने का अवसर सामान्य प्रथा है। कांग्रेस अवश्य ही एक परिवार की जागीर बन कर रह गई है। विगत 10 वर्षों में कांग्रेस नें क्या किया, इस पर चुप्पी और भविष्य के लिए वादों से देश को भ्रमित नहीं किया जा सकता है। देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित नहीं है। राहुल गांधी नें देश के निर्माण पर कोई स्पष्ट सोच नहीं दिखाई है। 

Monday, June 24, 2013

डॉ. मुखर्जी के राजनीतिक दर्शन से ही भारत बनेगा वैश्विक महाशक्ति

डॉ. मुखर्जी के राजनीतिक दर्शन से ही भारत बनेगा वैश्विक महाशक्ति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नें भारतीय राजनीति में राष्ट्रवाद की नींव रखी थी। स्वतंत्र भारत में देश की एकता के लिए बलिदान देने वाले वे प्रथम राज नेता थे।

आज देश में राजनीति का एकमात्र ध्येय सत्ता सुख ही रह गया है। सत्ता के लालच में तुष्टिकरण और जातिवाद राजनीति की धुरि बन गये है। कश्मीर में पुनः 1953 से पहले की स्थितियाँ लौटाने का षडयंत्र किया जा रहा है। सेना, पुलिस और प्रशासन में साम्प्रदायिक आधार पर विभाजन के प्रयास किए जा रहे हैं।

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की साम्प्रदायिक एवं जातिवादी नीतियों के कारण देश का विकास विगत9 वर्षों से अवरूद्ध सा हो गया है। रूपये का मूल्य गिर कर 60 रु. डालर से भी नीचे चला गया है। वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने का सपना चुर चुर हो गया है। बेकारी और महंगाई की समस्या नियंत्रण से बाहर हो गई है।


साम्प्रदायिक एवं जातिवादी राजनीति का पराभव ही डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजली होगी। अल्पसंख्यक वाद, कट्टरवाद और अलगाववाद आज देश के लिए गंभीर खतरे है। धर्म निरपेक्षता के नाम पर कट्टरपंथी मुस्लिमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजनीतिक स्वार्थों को भूलाकर राष्ट्रहित में सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और एकता को सशक्त बनाने वाली नीतियों को अपनाना हौगा। डॉ. मुखर्जी का राजनीतिक दर्शन ही भारत को वैश्विक महाशक्ति बना सकता है। 

Friday, March 8, 2013

महिला आरक्षण का वादा पुरा करें सरकार


महिला आरक्षण का वादा पुरा करें सरकार

संप्रग सरकार महिला आरक्षण के विषय में देश को धोखा दे रही है। 2004 और 2009 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी नें विधायिका में एक तिहाई महिला आरक्षण का वादा किया था। कांग्रेस इस वादे भूल चुकी है।

भाजपा नें सरकार को महिला आरक्षण पर बिना शर्त समर्थन देनें का विश्वास दिलाया है। कांग्रेस पार्टी में महिला आरक्षण के लिए इच्छा शक्ति ही नहीं हैं। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने संगठन के सभी स्तरों पर एक तिहाई महिला आरक्षण दे रखा है। सरकार महिला आरक्षण का वादा पुरा करें। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी अंकुश के लिए कानून बनाने में विलम्ब किया जा रहा है। यह जनभावनाओं की अनदेखी है।

राजस्थान सरकार भी महिला हितों की उपेक्षा कर रही है। सभी संभाग मुख्यालयों पर महिला अपराध प्रकरणों पर विचारण के लिए त्वरित न्यायालय स्थापित करने की घोषणा पर सरकार मौन है। यह सरकार कू संवेदनहीनता है। राज्य में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में भारी वृद्धि हुई है। राजसमंद में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रकरण में नियमित सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार की शिथिलता के कारण अपराधियों में भय नहीं रहा है।

महिलाओं को आवास, व्यापार एवं उद्योग के लिए ऋणों में 3 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाए। महिला करदाताओं को न्युनत्तम करमुक्त आय सीमा में पूर्व की तरह विशेष वर्ग मानते हुए 50000 रु. का लाभ दिया जाए।

Tuesday, March 5, 2013

द्वितीय सर्वसमाज सामुहिक विवाह आयोजन


द्वितीय सर्वसमाज सामुहिक विवाह आयोजन 13मई को

राजसमंद 05 मार्च 2013। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक एवं सर्वसमाज सामुहिक विवाह प्रन्यास की अध्यक्षा किरण माहेश्वरी की अध्यक्षता में प्रम्यास की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि द्वितीय सर्वसमाज सामुहिक विवाह अक्षय तृतीया की शुभ तिथि में 13 मई 2013 को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष 100 युगलों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है।

प्रन्यास अध्यक्षा किरण माहेश्वरी ने आव्हान किया कि सभी समाज इस कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी निभाएं। यह सामाजिक समरसता एवं समानता की रचनात्मक पहल है। कन्या सम्बल एवं संरक्षण की दिशा में यह कार्यक्रम मील का पत्थर है। आर्थिक अभावों के कारण कन्या विवाह की चिन्ता से ग्रस्त परिवारों की व्यथा से इस आयोजन की प्रेरणा मिली है। गत वर्ष में आयोजित सामुहिक विवाह में व्यापक जन भागीदारी इसकी उपादेयता को दर्शाती है।

बैठक में श्री महेन्द्र कोठारी को कार्यक्रम संयोजन मनोनीत किया गया। आयोजन समिति का केन्द्रीय कार्यालय विधायक कार्यालय राजसमंद पर रखा गया है। सभी तहसील मुख्यालयों पर पंजीयन हेतु केन्द्र स्थापित किए जाएगें। आयोजन के सभी पक्षों पर विशद् चर्चा की गई।

बैठक में अग्रवाल समाज के गिरिश अग्रवाल, माहेश्वरी समाज के कैलाश निष्कलंक, ओमप्रकाश मंत्री, गुर्जर गौड़ समाज के सुरेश जोशी, सिंधी समाज के लठ्ठाराम, सनाढ्य समाज के बकेंश सनाढ्य, शिवरत्न सनाढ्य, खटीक समाज के भुरा लाल खटीक, जाट समाज से गोपाल लाल जाट, पालीवाल समाज से प्यारेलाल श्रीमाली, माली समाज से बद्रीलाल भोई, नन्दवाना समाज से भैरुलाल, कुमावत समाज से चुन्नी लाल, गिरीराज कुमावत, गुर्जर समाज से विनोद चाष्टा, प्रवीण उपाध्याय, रघुनाथ सिंह गुर्जर, क्षोत्रिय समाज से रमेश चन्द्र, उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, पूर्व प्रधान श्री भानु पालीवाल, समाज सेवी बंशीलाल जी हिंगड़, पुर्वपालिका अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पार्षद राकेश बड़ाला, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, पार्षद सुरेश पालीवाल, मधु चोरड़िया, रामेश्वर लाल, राजेश पालीवाल, गोपी देवी कुमावत, साकरोदा सरपंच धनसिंह राठौड़, रेडक्रास सोसायटी के राजकुमार दक, रेलमगरा के पूर्व सरपंच अरुण बोहरा, एडवोकेट कैलाश चन्द्र बौल्या किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लेहरुलाल जाट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

किरण माहेश्वरी ने सभी समाजों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने सामाजिक मंचो पर चर्चा कर अधिकतम पंजीयन सुनिश्चित करवावें। पंजीयन 10 मार्च से 10 अप्रेल 2013 तक किया जाएगा।

Saturday, January 19, 2013

Rape & Murder of 7 year Girl at Kankroli in Rajsamand



मासुम बालिका की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या
(समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों पर आधारित)
राजसमंद। यहां हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में गुरूवार रात एक युवक ने आठ वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर पहले दुष्कर्म किया और बाद में निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने रात भर की दौड़ भाग के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार तड़के शव बरामद किया।
वारदात के बाद शहर में आक्रोश बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करवा दिया। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी की नेतृत्व में जलचक्की चौराहे पर शव के साथ चार घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर जिला कलक्टर प्रीतम बी. यशवंत व पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर आरोपी को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि राजकीय आरके अस्पताल के बाहर सब्जी बेचने वाले ठेला व्यवसायी की आठ वर्षीय पुत्री को गुरूवार शाम एक युवक बहला-फुसलाकर मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गया।

काफी देर तक बच्ची नहीं लौटी तो उसके नाना व परिजनों ने रात साढ़े आठ बजे कांकरोली थाने में सूचना दी। बताया कि बच्ची मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है। पुलिस तत्काल हरकत में आई और तलाश शुरू की। परिजनों के बताए हुलिए के आधार पर रात बारह बजे पुलिस ने कमल तलाई से आरोपी युवक को पकड़ लिया। गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह 50 फीट चौराहे के निकट बच्ची को छोड़ आया। पुलिस वहां पहुंची तो उसका शव मिला। हालात दुष्कर्म किए जाने के प्रमाण दे रहे थे। पुलिस ने तत्काल आरोपी गोरखपुर हाल कांकरोली निवासी मनोज प्रताप पुत्र सुरेन्द्र सिंह (28) गिरफ्तार किया। उसने वारदात को करना स्वीकारा कि हत्या से पूर्व उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने धारा 376 व 302 में मामला दर्ज किया।
राजसमंद की घटना का आरोपी मनोज जिला अस्पताल (आरके हॉस्पिटल) के पास से लड़की को चॉकलेट का लालच देकर ले गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। वह इससे पहले चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। उसे हाल ही में जमानत मिली थी।
घटना का पता चलते ही जिला मुख्यालय पर सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। मुर्दाघर से लेकर पूरे शहर में प्रदर्शन होते रहे और बाजार बंद रहा।

स्वेच्छा से रहे बाजार बंद
किरण माहेश्वरी नें घटना की विभिस्तता को देखते हुए व्यापार संघ से स्वेच्छा सो बाजार बंद करने का अनुरोध किया। इस पर सभी व्यापारियों नें बाजार बंद रखा एवं प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। सभी समाजो के सदस्यों नें प्रदर्शन मे भाग लेकर कहा कि वो सर्व समाज की बेटी थी।

बच्ची के सिर, मुंह पर थी 20 चोटें
पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरुवार शाम साढ़े छह बजे मोटरसाइकिल लेकर आरके अस्पताल पहुंचा। यहां बालिका का परिवार सब्जी का ठेला लगाता है। आरोपी ने बालिका को चॉकलेट और कुरकुरे दिए और थोड़ी देर में वापस आया। बालिका को अकेली पाकर चॉकलेट दिलाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाने के लिए राजी कर लिया। वहां से धोइंदा के पास सालमपुरा गया और बीयर खरीदी। कच्चे रास्ते से होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास श्मशान भूमि के पास सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं उसके ऊपर पत्थर पटक-पटक कर मार डाला। बालिका के सिर, मुंह, कमर, हाथ, पैर सहित पूरे शरीर पर 20 से अधिक चोटें थीं। इसके बाद नग्न अवस्था में बालिका को अपने जैकेट में लपेट कर 50 फीट रोड के पास कमल तलाई पुलिया पर आया और शव को फेंक दिया।

लिखित आश्वासन पर माने
किरण माहेश्वरी ने मौखिक बयान को नकार दिया। राज्य सरकार से लिखित में जवाब देने की मांग पर सब अड़ गए। कलक्टर ने गृह मंत्रालय के प्रमुख शासन सचिव को विस्तृत रिपोर्ट सहित पत्र भेजा। वहां से इस बारे में लिखित में आश्वासन आने के बाद शाम करीब पौने पांच बजे मामला शांत हुआ। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। किरण नें शव परीक्षा के प्रतिवेदन को भी विधि विशेषज्ञों द्वारा अनुमोदित करवाया। ताकि बाद में आरोपी तकनीकी कमी के कारण बच नहीं जाए।

पांच लाख की आर्थिक सहायता
किरण नें परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की। जिला कलक्टर ने नगरवासियों में उत्पन्न आक्रोश की सुचना गृह सचिव को दी। त्वरित न्यायालय में वाद चलाने और तुरंत आर्थिक सहायता के बिना किरण के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों नें शवदाह करने से इंकार कर दिया। तब राज्य सरकार नें 5 लाख रु. की सहायता का चैक तुरंत देने और त्वरित न्यायालय में वाद चलाने का लिखित में पत्र दिया।



किया उग्र प्रदर्शन
दोपहर करीब एक बजे भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने शव के साथ जलचक्की चौराहे पर उग्र प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि मामले की सुनवाई फास्ट्रेक कोर्ट में हो और परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। इसी दौरान सभापति आशा पालीवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, जिला कांग्रेस सचिव भगवतसिंह गुर्जर, पार्षद रवि गर्ग भी मौके पर पहुंचे। सभी सैकड़ों लोगों के साथ सड़क पर बैठ गए। घटना की गंभीरता को देख पुलिस प्रशासन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहंुचा। काफी समझाइश के बाद भी लोग मांगों पर अड़ रहे तो जिला कलक्टर प्रीतम बी. यशवंत एवं पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी वहां आए। कलक्टर ने सार्वजनिक कहा कि मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। दोषी को जल्द सख्त सजा मिले ऎसे प्रयास होंगे।


30 दिनों में दो सजा


किरण माहेश्वरी नें पुलीस अधीक्षक और जिला कलक्टर से आरोपी को 30 दिनों में सजा दिलवाने की मांग की। सजा में विलम्ब हुआ तो फिर भारी प्रदर्शन किया जाएगा।